Monday 10 May 2021

नशे की लत

नशे की लत नशे की लत ने उसे पूरी तरह से खोखला कर दिया था। पिछले साल उसे खून की उल्टियां होने लगी थी, तब जैसे-वैसे परिवार वालों ने भाग-दौड़ कर उसका ईलाज करवाया, जिससे उसे नया जीवन मिला। कुछ समय वह नशे से दूर रहा। लेकिन फिर से वह नशे की ओर बढ़ने लगा। कहते है ना कि पहले इंसान शराब को पीता है, फिर एक दिन शराब ही इंसान को पीने लगती है। वही स्थिति आज उसकी हो गई है। अब वह शराब के साथ-साथ जुआ की ओर भी बढ़ गया। वह घर वालों की मेहनत को पैसों को पानी की तरह बहाने लगा। घर वाले उसकी इस आदत से तंग आ गए। आज वह कुछ ज्यादा ही नशा करके घर आया। बीबी-बच्चों ने मेहनत करके कुछ पैसें बचाएं हुवे थे। वह आकर पैसें मांगने लगा। मना करने पर झगड़ा करने लगा। बच्चों ने आज मन बना ही लिया था कि आज किसी भी हालात में इसे नशे और जुएं के लिए पैसें नहीं देने हैं। इसलिए उसने बच्चों और बीबी के साथ गाली-गलौच करने लगा हाथापाई पर उतर आया। बच्चों ने इस बार उसे अच्छे से पीट दिया और बोल दिया आपने पुरे परिवार की मेहनत के पैसों को नशे और जुएं में लगा दिया अब एक पैसा नहीं मिलने वाला। अब हम भी समझदार हो चुके हैं। इसलिए अब ये सब बंद करो तब जाके रोटी मिलेगी। : सुरेश डुडवे

No comments:

Post a Comment